परमाणु पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड न्यूक्लियर विखण्डन प्रक्रिया को अपनाते हुए सुरक्षित एवं आर्थिक व्यवहार्य तरीके से बिजली उत्पन्न करने के लिए वचनबद्ध है। इसी विचार के साथ निगम विभिन्न स्थानों पर नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र बनाता है और उसे प्रचालित भी करता है।
विभिन्न स्तरों पर अर्थात डिजाइन एवं विकास, प्राप्ति, उत्पादन, शुरूआत व प्रचालन पर प्रबंधन प्रणाली अपनाने की कंपनी की नीति है ताकि संयत्र, संयंत्र के कार्मिक एवं जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके और साथ ही पर्यावरण, फूल एवं पौधों पर बिना कोई विपरीत परिणाम के संयंत्रका प्रचालन किया जा सकें। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जनता के समक्ष परमाणु शक्ति के लाभ एवं पर्यावरण की वृद्धि का प्रचार करता है।
परमाणु संयंत्र में सुरक्षा और विश्वसनीयता प्राप्त करने के लिए निगम शोध एवं विकास का समर्थन करता है एवं अपने कार्मिक के विकास एवं प्रशिक्षण के लिए आवश्यक संसाधन तथा कार्य वातावरण प्रदान करता है और अन्य गतिविधियों के अंतर्गत परमाणु शक्ति कार्यक्रम से जुडे अन्य लोगों के विकास में सहायता प्रदान करता है।
परमाणु ऊर्जा नियंत्रक मंडल, भारत द्वारा तय की गयी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से निगम की प्रबंधन प्रणाली बनाई, कार्यान्वित कायम की गयी और उसमें निरंतर रूप से सुधार किया जाता है। इसके साथ ही प्रचलित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय न्यूक्लियर एवं अन्य उद्योग कार्य प्रणाली के उद्देश्यों को ध्यान में रखता है। वरिष्ठ प्रबंधन गुणता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता के प्रति वचनबद्ध है और प्राधिकार के आवश्यक आबंटन के साथ उचित संगठनात्मक संरचना तथा संसाधन प्रदान करके वे इसे संयंत्र के सभी स्तरों पर लागू करते हैं। परियोजना का स्थान, प्रचालित परमाणु संयंत्र और सहायक संगठनों में प्रबंधन योजना आवश्यकताओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सभी संबंधित कार्यात्मक तथा इकाई प्रमुख की होती है। गुणता आश्वासन निदेशालय के प्रमुख तथा इकाई के प्रमुख को यह अधिकार दिया गया है कि यदि संबंधित गतिविधि के दौरान उन्हें नियत प्रक्रिया से अलग कोई परिवर्तन दिखाई देता है तो तब तक कार्य को रोक दिया जाए जब तक कि इसका समाधान न निकाल जाएं।
प्रबंधन योजना के संपूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी गुणता आश्वासन निदेशालय के प्रमुख को सौंपी गयी है जो अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को रिपोर्ट करते हैं।
निगम से संबंधित सभी व्यक्तियों को इस निगम प्रबंधन प्रणाली दस्तावेज में दिये गये प्रबंधन योजना कार्यग्रम का पालन करना होगा। |